खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

फिलीपींस में सोमवार को आए 8.1 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही मचा दी। दक्षिणी फिलीपींस के मिंडानाओ द्वीप के पास आए इस भूकंप के बाद कई इमारतें ढह गईं और पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 200 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों और वीडियो में इमारतों को गिरते और लोग जान बचाकर भागते दिखाई दिए। भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट भी जारी कर दिया गया।

भूकंप के तेज झटकों के बाद लोग घरों, स्कूलों और अस्पतालों से बाहर निकलकर सड़कों पर आ गए। कई स्कूल और यूनिवर्सिटी भवनों को नुकसान पहुंचा है। वायरल वीडियो में देखा गया कि एक स्कूल परिसर के बाहर छात्र खुले मैदान में खड़े थे, तभी पीछे की इमारत का हिस्सा भरभराकर गिर गया। अस्पतालों में मरीजों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया। प्रशासन ने लोगों को समुद्र किनारे वाले इलाकों से दूर रहने की सलाह दी। कई इलाकों में बिजली और संचार सेवाएं भी प्रभावित हुईं।

 First day of classes disrupted by a major earthquake. A school building in Davao del Sur, Philippines, collapsed after a powerful M7.8 quake shook Mindanao. Thankfully, no students were harmed because the structure had already been deemed unsafe and abandoned prior to the…— DeeNa (@monmonSKD) June 8, 2026

 First day of classes disrupted by a major earthquake. A school building in Davao del Sur, Philippines, collapsed after a powerful M7.8 quake shook Mindanao. Thankfully, no students were harmed because the structure had already been deemed unsafe and abandoned prior to the…

प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने फिलीपींस के कुछ तटीय इलाकों में तीन मीटर तक ऊंची लहरें उठने की आशंका जताई।

इंडोनेशिया और मलेशिया के कुछ हिस्सों में भी एक मीटर तक की लहरों की चेतावनी जारी की गई।

भूकंप समुद्र के भीतर करीब 10 किलोमीटर की गहराई में आया था, इसलिए सुनामी का खतरा गंभीर माना गया।

कई तटीय इलाकों में अलर्ट सायरन बजाए गए और लोगों को राहत शिविरों में पहुंचाया गया।

प्रशासन ने कहा कि फिलहाल खतरा पूरी तरह से टला नहीं है, हम अलर्ट पर रहना होगा।

Source: https://www.amarujala.com/world/philippines-earthquake-aftermath-buildings-collapsed-in-moments-harrowing-scenes-captured-2026-06-08