खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फीफा विश्वकप 2026 की शुरुआत 11 जून से होने जा रही है। अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको की संयुक्त मेजबानी में आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट में पहली बार 48 टीमें हिस्सा लेंगी। मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना एक बार फिर अपने कप्तान लियोनल मेसी के नेतृत्व में खिताब बचाने के इरादे से मैदान में उतरेगा।24 जून को 39 वर्ष के होने वाले मेसी के लिए यह विश्व कप बेहद खास हो सकता है। फुटबॉल इतिहास के महानतम खिलाड़ियों में शामिल मेसी के पास इस टूर्नामेंट में कई ऐसे रिकॉर्ड तोड़ने का मौका होगा, जो अब तक अछूते रहे हैं। आइए जानते हैं उन पांच बड़े रिकॉर्ड्स के बारे में, जिन पर पूरी दुनिया की नजर रहेगी...
1. छह फीफा विश्व कप खेलने वाले पहले खिलाड़ी बनने का मौका मेसी ने अपना पहला विश्व कप 2006 में खेला था। इसके बाद उन्होंने 2010, 2014, 2018 और 2022 संस्करणों में भी अर्जेंटीना का प्रतिनिधित्व किया। फीफा विश्वकप 2026 में उतरते ही वह अपने छठे विश्व कप का हिस्सा बन जाएंगे। हालांकि, पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो और मैक्सिको के गोलकीपर गुइलेर्मो ओचोआ भी इस उपलब्धि के करीब हैं, लेकिन मेसी अर्जेंटीना के पहले और दुनिया के चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल होंगे जो छह विश्व कप टीमों का हिस्सा बनेंगे। सर्वाधिक विश्व कप टूर्नामेंट में शामिल खिलाड़ी
3. पांच अलग-अलग विश्व कप में गोल करने वाले दूसरे खिलाड़ी बनने का अवसर
मेसी ने 2006, 2014, 2018 और 2022 विश्व कप में गोल किए हैं। यदि वह 2026 संस्करण में भी कम से कम एक गोल दाग देते हैं, तो वह पांच अलग-अलग विश्व कप में गोल करने वाले दुनिया के केवल दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे। फिलहाल यह रिकॉर्ड सिर्फ क्रिस्टियानो रोनाल्डो के नाम दर्ज है, जिन्होंने 2006 से 2022 तक लगातार पांच विश्व कप में गोल किया है। यदि मेसी यह उपलब्धि हासिल करते हैं तो वह ऐसा करने वाले पहले दक्षिण अमेरिकी खिलाड़ी भी बनेंगे। सबसे ज्यादा विश्व कप टूर्नामेंट में गोल करने वाले खिलाड़ी
4. विश्व कप में सबसे ज्यादा असिस्ट का रिकॉर्ड भी निशाने पर मेसी सिर्फ गोल करने में ही नहीं, बल्कि गोल बनवाने में भी माहिर रहे हैं। उन्होंने विश्व कप में अब तक आठ असिस्ट दिए हैं। इस मामले में वह अर्जेंटीना के महान खिलाड़ी डिएगो माराडोना की बराबरी पर हैं। यदि मेसी 2026 विश्व कप में एक और असिस्ट देते हैं, तो वह अर्जेंटीना के लिए विश्व कप इतिहास में सबसे ज्यादा असिस्ट करने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। वहीं, कुल रिकॉर्ड पश्चिम जर्मनी के फ्रिट्ज वाल्टर के नाम है, जिन्होंने नौ असिस्ट दिए थे। मेस्सी सिर्फ दो असिस्ट दूर हैं और यह रिकॉर्ड भी उनके निशाने पर है। विश्व कप इतिहास में सर्वाधिक असिस्ट
Source: https://www.amarujala.com/sports/football/five-historic-records-lionel-messi-can-break-at-fifa-world-cup-2026-ft-ronaldo-2026-06-04