Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह राजस्थान के श्रीगंगानगर का है। जहां 13 साल की बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म मामले में पुलिस आरोपियों को रस्सी से बांधकर घुमा रही है। हमने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है।

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में पुलिस कुछ लोगों को बांधकर ले जाते नजर आ रही है। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो राजस्थान के श्रीगंगानगर का है। जहां 13 साल की बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म मामले में पुलिस आरोपियों को रस्सी से बांधकर घुमा रही है।

अमर उजाला ने वायरल वीडियो को गलत पाया है। हमने पाया कि वायरल वीडियो तीन महीने पुराना गुजरात का है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि श्रीगंगानगर में 13 साल की बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म मामले में पुलिस आरोपियों को रस्सी से बांधकर घुमा रही है।

समाजसेवी अरविन्द यादव(@samaajasev71002) नाम के एक्स यूजर ने लिखा, "राजस्थान के श्रीगंगानगर मे महज 13 साल की बच्ची के साथ इतनी हैवानियत सुनकर रूह कांप जाये! सरकार को ऐसे घिनौने कार्य करने वालों को सिर्फ फांसी की सज़ा देनी चाहिए!" पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।

इसी तरह के अन्य दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। पड़ताल

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। इस दौरान हमें न्यूज9 के इंस्टाग्राम पर वायरल वीडियो देखने को मिला। यह वीडियो 19 अप्रैल 2026 को साझा किया गया है। इसके साथ ही यहां बताया गया है कि गुजरात के खेड़ा जिले में, पुलिस ने 18 अप्रैल 2026 को 19 से 26 साल की उम्र के आठ लोगों को गिरफ्तार किया। इन पर आरोप है कि उन्होंने 2023 से शुरू करके तीन साल तक चंदना गांव की एक 17 साल की लड़की के साथ गैंगरेप किया और उसे ब्लैकमेल किया। मुख्य आरोपी, परवेज़ अनवर खान उर्फ़ मुनव्वर खान पठान (23), ने कथित तौर पर पीड़िता को रिश्ते के जाल में फंसाया, वीडियो और फोटो बनाए और अपनी बात मनवाने के लिए उन्हें इस्तेमाल करके उसे धमकाया।

इसके बाद हमें deshgujarat वेबसाइट पर एक रिपोर्ट देखने को मिली। यह रिपोर्ट 18 अप्रैल 2026 को प्रकाशित की गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि खेड़ा मेंं 'लव जिहाद' के एक और मामले में चंदना गांव की पुलिस ने एक नाबालिग हिंदू लड़की के साथ कथित तौर पर तीन साल तक बार-बार शोषण और ब्लैकमेल करने के आरोप में आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। कुल नौ संदिग्धों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और अधिकारी एक फरार आरोपी की तलाश कर रहे हैं। ये गिरफ्तारियां भारतीय न्याय संहिता (BNS) और बच्चों को यौन अपराधों से संरक्षण (POCSO) अधिनियम के तहत दर्ज औपचारिक शिकायत के बाद की गईं। पुलिस जांच से पता चला कि मुख्य आरोपी परवेज पठान ने लगभग दो साल पहले नाबालिग लड़की को "प्यार के जाल" में फंसाया था और ब्लैकमेलिंग का सिलसिला शुरू करने के लिए उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो रिकॉर्ड किए थे।

हमने अपनी पड़ताल में वायरल वीडियो को तीन महीना पुराना और गुजरात का पाया है। इसका राजस्थान से कोई संबंध नहीं है।

Source: https://www.amarujala.com/india-news/fact-check-a-three-month-old-video-from-gujarat-is-being-shared-as-being-from-sri-ganganagar-rajasthan-2026-07-07