खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएसआईएस के मुताबिक, रूस के कुल 14 लाख सैनिक हताहत (मृत, घायल या लापता) हुए हैं, जिनमें से 4,00,000 से 4,50,000 सैनिक मारे जा चुके हैं।
ब्रिटिश खुफिया एजेंसियों का अनुमान है कि रूस के लगभग 5,00,000 सैनिक मारे गए हैं और इसके दोगुने सैनिक घायल या लापता हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूस के 2.30 लाख सैनिकों की मौत की आधिकारिक पुष्टि हो चुकी है। हालांकि, विशेषज्ञों ने यह संख्या 4.17 से 5.09 लाख के बीच आंकी है।
सीएसआईएस के मुताबिक, यूक्रेन के लगभग 5,25,000 से 6,25,000 सैनिक हताहत हुए हैं। इनमें से 1,25,000 से 1,50,000 सैनिकों की मौत हुई है। इनमें यूक्रेन के 1,50,000 सैनिक मारे गए हैं और लगभग 4,75,000 सैनिक घायल या लापता हैं।
डच सैन्य खुफिया के अनुसार यूक्रेन के मृत, घायल और लापता सैनिकों की कुल संख्या लगभग 5,00,000 हो सकती है। वहीं, एक यूक्रेनी वेबसाइट के अनुमान के मुताबिक मरने वाले सैनिकों की संख्या 2,13,000 तक हो सकती है।
यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने फरवरी 2026 में 55,000 यूक्रेनी सैनिकों के मारे जाने की बात स्वीकार की थी, साथ ही यह भी माना था कि बड़ी संख्या में सैनिक लापता हैं।
Source: https://www.amarujala.com/world/russia-ukraine-war-losses-for-moscow-as-fuel-rationing-and-oil-import-from-india-takes-centre-stage-energy-and-2026-07-05