अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उषा वैंस के पॉडकास्ट में कहा कि वह ज्यादातर अपने बारे में लिखी खबरें पढ़ते हैं। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपतियों पर हल्के-फुल्के अंदाज में टिप्पणियां कीं, अपने वजन और व्हाइट हाउस के अनुभव साझा किए।

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका की द्वितीय महिला उषा वैंस के पॉडकास्ट में शामिल हुए। यहां वे अपने शरीर और व्हाइट हाउस में अपना समय कैसे बिता रहे है। इसके बारे में बताया।

शो में क्या बताया गया? ट्रंप ने वैंस के ‘स्टोरीटाइम विद द सेकंड लेडी’ पॉडकास्ट में भाग लिय। जिसे शुक्रवार को ऑनलाइन पोस्ट किया गया था। इस दौरान राष्ट्रपति ने व्हाइट हाउस हिस्टोरिकल एसोसिएशन की बच्चों की किताब ‘प्रेसिडेंट्स प्ले!’ पढ़ी, जिसमें राष्ट्रपतियों को खेल का आनंद लेते हुए और व्हाइट हाउस और उसके मैदानों का मनोरंजन के लिए उपयोग करते हुए दर्शाया गया है।

क्या राष्ट्रपति ट्रंप अखबार पढ़ते हैं? वहीं, जब वैंस ने ट्रंप से पूछा कि क्या राष्ट्रपति के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान उन्हें मनोरंजन के लिए पढ़ने का पर्याप्त समय मिलता है, तो उन्होंने जवाब दिया कि वे ज्यादातर अखबार ही पढ़ते हैं। उन्होंने कहा, 'मैं आमतौर पर अपने बारे में लिखी गई कहानियां पढ़ता हूं।'

रिचर्ड निक्सन, जो वाटरगेट कांड में फंसने के बाद पद से इस्तीफा देने वाले एकमात्र राष्ट्रपति थे, "शायद खुद ही मुसीबत में फंस गए थे।" महामंदी के दौरान राष्ट्रपति रहे हर्बर्ट हूवर को पुस्तक में "हूवर बॉल" नामक एक खेल खेलते हुए दर्शाया गया है, जिसे उन्होंने खुद बनाया था। ट्रंप ने चुटकी लेते हुए कहा। 'यह उनके लिए अर्थव्यवस्था से भी बेहतर साबित हुआ।'

बराक ओबामा के बारे में क्या कहा? ट्रंप के लंबे समय से उपहास का निशाना रहे बराक ओबामा को बास्केटबॉल खेलते हुए चित्रित किया गया था।ट्रंप ने उन्हें "बराक हुसैन ओबामा" कहकर संबोधित किया। उन्होंने कहा कि उन्हें संदेह है कि ओबामा एक अच्छे बास्केटबॉल खिलाड़ी हैं। फिर उन्होंने बताया कि ओबामा का पसंदीदा खेल गोल्फ है, लेकिन उन्होंने पेशेवर गोल्फ टूर्नामेंट मास्टर्स का जिक्र करते हुए कहा, वह जल्द ही इसमें हिस्सा नहीं लेंगे।

जब ट्रंप ने गेराल्ड फोर्ड को स्विमिंग पूल में तैरते देखा, तो उन्होंने कहा 'मुझे नहीं पता कि मैं स्विमिंग सूट में अच्छा दिखता हूं या नहीं। मैंने बहुत समय से स्विमिंग सूट नहीं पहना है।' ट्रंप ने कहा कि विलियम हावर्ड टैफ्ट, जो अपने भारी-भरकम शरीर के लिए जाने जाते थे, 'हमारे सबसे भारी राष्ट्रपति थे।' ट्रंप ने कहा, 'मुझे सावधान रहना होगा क्योंकि मैं उनके रिकॉर्ड को पीछे नहीं छोड़ना चाहता। और अगर मैंने ऐसा होने दिया तो यह संभव हो सकता है। आप सभी जो देख रहे हैं, अपना ख्याल रखें।'

4 जुलाई के जश्न पर क्याा बोले? युवा दर्शकों को फिट रहने के लिए प्रोत्साहित करने के अलावा, जब द्वितीय महिला ने उनसे पूछा कि बच्चों को 4 जुलाई को देश का जश्न क्यों मनाना चाहिए, तो ट्रंप ने कुछ हद तक अस्पष्ट संदेश दिया। उन्होंने कहा कि हमारा देश महान है, हमारा देश इस समय थोड़ी नाजुक स्थिति में है। यह किसी भी दिशा में जा सकता है, आप यह समझते हैं। लेकिन हम इसे दूसरी दिशा में ले जाएंगे। और हम अमेरिका को पहले से कहीं अधिक महान बनाएंगे।'

Source: https://www.amarujala.com/world/i-read-interesting-news-written-about-myself-trump-reveals-how-he-spends-his-time-at-the-white-house-2026-07-04