खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

दोहा डायमंड लीग के पुरुष जैवलिन थ्रो फाइनल में पहले राउंड का खेल पूरा हो गया है। भारतीय स्टार नीरज चोपड़ा अपने पहले प्रयास में कोई वैध थ्रो दर्ज नहीं कर सके और उनका प्रयास 'नो मार्क' रहा। पहले राउंड के बाद अमेरिका के कर्टिस थॉम्पसन 85.99 मीटर के शानदार थ्रो के साथ शीर्ष स्थान पर हैं। ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स 82.82 मीटर के साथ दूसरे और श्रीलंका के रुमेश पथिरागे 82.62 मीटर के साथ तीसरे स्थान पर बने हुए हैं। नीरज के प्रशंसकों की नजरें अब उनके दूसरे प्रयास पर होंगी, जहां वह दमदार वापसी कर रैंकिंग में ऊपर आने की कोशिश करेंगे। पहले प्रयास के बाद स्थिति

Source: https://www.amarujala.com/live/sports/doha-diamond-league-2026-neeraj-chopra-javelin-throw-live-updates-record-result-winners-list-2026-06-19