खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

राजधानी दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में गुरुवार दोपहर के बाद मौसम अचानक से बदल गया। आसमान में बादल छाने के बाद तेज आंधी शुरू हो गई। जिसके बाद कई इलाकों में तेज बारिश शुरू हो गई। एनसीआर के कई इलाकों में मौसम विभाग ने आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया था।

मौसम विभाग का अलर्ट बीते बुधवार को मौसम विभाग ने इन दोनों दिन बारिश का यलो अलर्ट जारी किया। इस दौरान तेज धूलभरी आंधी, हल्की बारिश, गरज-चमक जैसी मौसमी घटनाएं होगी। इससे छह जून तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे ही रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, 4 से 6 जून तक बारिश होने की संभावना जताई है। इस दौरान अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। एक नए पश्चिमी विक्षोभ ने बुधवार को दस्तक दिया है। इसके असर देर रात या बृहस्पतिवार सुबह देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, 7, 8 और 9 जून को मौसम अपेक्षाकृत स्थिर रहेगा। इस दौरान आसमान साफ रहने का अनुमान है। इससे तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच सकता है। ऐसे में गर्मी बढ़ेगी। दूसरी ओर, दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में बुधवार सुबह तेज धूप रही। इससे लोग गर्मी से परेशान दिखे। मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है। लेकिन, खबर लिखे जाने तक कहीं भी बारिश की स्थिति दर्ज नहीं की गई है। इस दौरान अधिकतम तापमान 39.1 और न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री दर्ज हुआ। दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 76 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 41 प्रतिशत रही।

Source: https://www.amarujala.com/delhi-ncr/delhi-rain-heavy-downpour-in-delhi-and-faridabad-2026-06-04