खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर स्थित फ्लोरिश स्टे होटल में लगी भीषण आग में 23 मौत के लिए पुलिस ने कुक केशव नेगी को जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस सूत्रों का दावा है कि कुक ने पूछताछ में बताया कि गुरुग्राम के रहने वाले विवेक अग्रवाल के परिवार के ऑर्डर पर चिली पोटैटो बनाते समय लापरवाही से आग लगी और वह भाग गया जिसकी वजह से छोटी सी आग ने भीषण अग्निकांड का रूप ले लिया। अभी तक किसी तरह की रिपोर्ट नहीं आने से इस थ्योरी पर सवाल भी उठ रहे हैं। कोई भी अधिकारी इस बारे में अपने नाम से बयान देने से बच रहा है।
क्या आग लगने का सटीक कारण फोरेंसिक रिपोर्ट से प्रमाणित हो चुका है, या पुलिस अपना नरेटिव इस हादसे में थोपना चाहती है?
यह बात कैसे प्रूफ करेंगे कि चिली पोटैटो का आर्डर गुरुग्राम के परिवार ने ही दिया। क्योंकि पुलिस को पता है सभी की जान चली गई है तो इस थ्योरी का काउंटर कोई करेगा नहीं?
यदि कुक की लापरवाही ही कारण थी, तो भवन मालिक, रेस्टोरेंट संचालक और सुरक्षा मानकों की जिम्मेदारी कहां तय होगी?
कथित रूप से कुक के भाग जाने की पुष्टि किस आधार पर हुई, सीसीटीवी फुटेज हैं या प्रत्यक्षदर्शी और मोबाइल लोकेशन मिली क्या?
क्या कुक खुद भी आग से बचने के लिए भागा था, या उसके खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मौजूद हैं। हादसे के समय गैस लाइन, सिलेंडर की स्थिति क्या थी?
अगर आग केवल चिली पोटैटो बनाते समय लगी थी, तो वह इतनी तेजी से पूरे भवन में कैसे फैल गई। क्या रेस्टोरेंट में अग्निशमन के पर्याप्त इंतजाम थे?
Source: https://www.amarujala.com/delhi-ncr/delhi-hotel-fire-fire-caused-by-cook-s-alleged-negligence-while-preparing-chilli-potatoes-2026-06-12