खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

मैक्स अस्पताल ने कुल 18 लोगों की मौत की पुष्टि की है। मृतकों में 9 पुरुष और 9 महिलाएं शामिल हैं। अस्पताल ने बताया कि इनमें एक विदेशी नागरिक भी था। अस्पताल के डॉ. संदीप बुद्धिराजा ने बताया कि कुल 39 मरीज अस्पताल लाए गए थे, जिनमें से 18 की मौत अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो चुकी थी। मौत दम घुटने (श्वासावरोध) के कारण हुई है। बाकी जो मरीज हैं, उनमें से 15 मरीज अभी आईसीयू में हैं, इनमें से आठ मरीज वेंटिलेटर पर हैं। पांच मरीजों की हालत स्थिर है, वह हल्के झुलसे हुए थे।

डॉ. संदीप बुद्धिराजा ने बताया कि कुछ मरीज जो होश में थे और ज्यादा गंभीर चोटें उनको नहीं थीं, उन्होंने अपनी आपबीती बताई। उन मरीजों ने बताया कि कोई तीसरी मंजिल से कूदा तो किसी ने दूसरी मंजिल से छलांग लगाई। डॉ. बुद्धिराजा ने बताया कि आग से पहले धुआं पहुंच जाता है। जब इंसान धुआं अंदर लेता है तो उसकी वजह से शरीर में ऑक्सीजन की कमी हो जाती है। इसके अलावा घर में मौजूद पीवीसी और प्लास्टिक जलती है। इसके जलने से कॉर्बन मोनो ऑक्साइड समेत अन्य विषैली गैस इंसान इनहेल कर लेता है।

मालवीय नगर के रेस्तरां में आग का कहर बुधवार की सुबह दिल्ली के मालवीय नगर के हौजरानी स्थित लेमन ग्रीन रेस्तरां में भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 10 गाड़ियां तुरंत मौके के लिए रवाना हुईं। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मौके पर दमकल विभाग की गाडियां मौजूद हैं। इस आग की वजह से अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है और 37 घायल हैं।

सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली सरकार पर बोला हमला आम आदमी पार्टी दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने मालवीय नगर के एक रेस्टोरेंट में लगी आग की घटना पर कहा, 'फरवरी के अंदर पालन में आग लगी, नौ लोग जलकर मर गए। सरकार ने कहा जांच करवाएंगे लेकिन जांच की रिपोर्ट तीन महीने बाद भी नहीं आई। विवेक विहार में आग लगी, फायर ब्रिगेड में पानी नहीं था। अब 20 से 21 लोग यहां जलकर मरे हैं। सरकार को कहना चाहिए कि हमारी फायर ब्रिगेड लेट पहुंची, हमें इस बात का दुख है। लेकिन सरकार ने अपनी टूलकिट सक्रिय कर दी। जो लोग यहां पर मजबूरी वश बाहर से आए हैं, मजबूरी वश छोटे मकानों और होटलों में रहकर अपने परिवार के लोगों का इलाज करवा रहे हैं आप उल्टा उन्हीं पर दोष मढ़ रहे हैं? सरकार को अपनी जिम्मेदारी तय करनी चाहिए। सरकार जिम्मेदार अफसरों की जिम्मेदारी तय करे और ठोस कार्रवाई करे तो इस तरह से हादसे रुक सकते हैं।'

AAP नेता सोमनाथ भारती ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी आप नेता सोमनाथ भारती ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर जानकारी देते हुए बताया कि हौज रानी में एक बहुमंजिला इमारत में सुबह करीब 8:30 बजे भीषण आग लगी। उन्होंने हताहतों की आशंका जताते हुए कहा कि इसमें मुख्य रूप से दक्षिण अफ्रीकी नागरिक फंसे हो सकते हैं।

आग लगने के सटीक कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है और पुलिस प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। राजधानी दिल्ली में इस तरह का अग्निकांड कोई पहली बार देखने को नहीं मिला है। इससे पहले भी दिल्ली के कई अलग-अलग इलाकों में इसी तरह की भीषण आग लग चुकी हैं।

Source: https://www.amarujala.com/delhi-ncr/delhi-fire-hospital-doctor-describes-condition-of-patients-2026-06-03