खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार शाम दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मच गई। तेज हवा और बारिश के कारण एयर इंडिया के तीन खड़े विमानों को नुकसान पहुंचा। ग्राउंड सपोर्ट इक्विपमेंट के टकराने से यह हादसा हुआ। जिसके बाद विमान सेवा से हटाने पड़े।
यह घटना इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल दो के पास बनी पार्किंग बे में हुई। रविवार शाम करीब 4.40 बजे तेज हवाओं ने ग्राउंड सपोर्ट इक्विपमेंट को विमानों से टकरा दिया। इस टक्कर से एयर इंडिया के तीन खड़े विमानों को भारी नुकसान पहुंचा। किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
घटना के समय पार्किंग बे में कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था।दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल दो पर अचानक चली तेज हवाओं के कारण यह हादसा हुआ। इन क्षतिग्रस्त विमानों को तत्काल संचालन से हटा दिया गया है। इससे एयर इंडिया के उड़ान संचालन पर असर पड़ सकता है। एयरपोर्ट पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया था।
दिल्ली एयरपोर्ट पर हादसे का वीडियो घटना का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में रनवे पर तेज हवा और बारिश हो रही है। तभी अचानक तेज हवा की वजह से ग्राउंड सपोर्ट उपकरण अनियंत्रित होकर दौड़ने लगता है। जिसके पीछे एयरपोर्ट पर मौजूद स्टाफ उसके पीछे दौड़ लगा रहे हैं।
Source: https://www.amarujala.com/delhi-ncr/storm-caused-severe-damage-to-3-aircraft-at-igi-airport-delhi-video-2026-06-08