खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

साइबर अपराधी अब असली लगने वाले डीपफेक वीडियो और नकली पहचान (सिंथेटिक आइडेंटिटी) बनाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का तेजी से इस्तेमाल कर रहे हैं। इन तकनीकों का इस्तेमाल फेशियल ऑथेंटिकेशन, लाइवनेस वेरिफिकेशन, वीडियो-केवाईसी, अकाउंट रिकवरी और फाइनेंशियल व डिजिटल सेवाओं तक अनधिकृत पहुंच (बिना इजाजत एक्सेस) पाने के लिए किया जा सकता है। एआई की मदद से साइबर अपराधी फाइनेंशियल इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बना सकते हैं। यह एडवायजरी 'भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र' (आई4सी) द्वारा जारी की गई है।

Source: https://www.amarujala.com/india-news/beware-cybercriminals-they-are-now-using-ai-to-create-realistic-looking-deepfake-videos-and-fake-identities-2026-06-11