खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने पार्टी में महिला प्रवक्ताओं की अनुपस्थिति को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने अपनी महिला टीम सदस्यों को प्रवक्ता बनने का प्रस्ताव दिया था। हालांकि, कई महिलाओं ने लगातार मिल रही ऑनलाइन ट्रोलिंग, हमलों और धमकियों के कारण सार्वजनिक रूप से सामने आने के बजाय संगठन में सक्रिय भूमिका निभाने को प्राथमिकता दी। दिपके ने कहा कि पार्टी उनके फैसले का सम्मान करती है।
उन्होंने साथ ही उन युवा महिलाओं से आगे आने की अपील की जो इस आंदोलन का हिस्सा बनना चाहती हैं और प्रवक्ता के रूप में जिम्मेदारी संभालने के लिए तैयार हैं।
गुरुवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कॉकरोच जनता पार्टी ने स्पष्ट किया कि उसका एकमात्र एजेंडा देश की शिक्षा व्यवस्था में मौजूद खामियों को दूर करना है। पार्टी और उसके समर्थकों ने शिक्षा क्षेत्र में लगातार सामने आ रही विफलताओं के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग की और शिक्षा प्रशासन में जवाबदेही तय करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
Source: https://www.amarujala.com/india-news/cjp-responds-to-lack-of-female-spokesperson-says-members-withdrew-due-to-online-threats-2026-06-04