खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट यूजी 2026 पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का धरना लगातार तीसरे दिन भी जारी है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने साफ कर दिया है कि जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते, तब तक आंदोलन खत्म नहीं होगा। इस बीच पुलिस के साथ नोकझोंक, प्रदर्शन की अनुमति खत्म होने के बाद भी धरना जारी रहने, बिजली पानी की आपूर्ति पर विवाद और कैंडल मार्च की घोषणा जैसे घटनाक्रम इस आंदोलन को लगातार चर्चा में बनाए हुए हैं।

NEET पेपर लीक की निष्पक्ष जांच: पार्टी की प्रमुख मांग नीट परीक्षा में हुए कथित पेपर लीक की उच्च-स्तरीय और निष्पक्ष जांच की है।

शिक्षा मंत्री का इस्तीफा: अभिजीत दीपके और उनके समर्थक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। उनका मानना है कि परीक्षा प्रणाली में हुई गड़बड़ी के लिए मंत्री जिम्मेदार हैं।

छात्रों को न्याय: आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों के लिए न्याय और उचित मुआवजे की मांग भी उठाई जा रही है।

परीक्षा प्रणाली में सुधार: छात्रों की भविष्य की सुरक्षा के लिए नीट और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की प्रणाली में व्यापक सुधार किए जाएं।

Source: https://www.amarujala.com/photo-gallery/delhi/cockroach-janata-party-protest-at-jantar-mantar-continues-for-third-day-abhijit-dipke-demands-full-details-2026-06-22