Prakash Raj CJP Protest: एक्टर प्रकाश राज ने बेंगलुरु में हुए NEET पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन में हिस्सा लिया। इस दौरान उनके साथ क्लाइमेट एक्टिविस्ट और एजुकेशनिस्ट सोनम वांगचुक और CJP (Cockroach Janta Party) के फाउंडर अभिजीत डिपके भी मौजूद रहे।

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

भारी बारिश के बावजूद यह प्रदर्शन फ्रीडम पार्क में हुआ, जो CJP द्वारा चलाए जा रहे देशभर के कैंपेन का हिस्सा है। इस कैंपेन का मकसद एग्जाम से जुड़ी गड़बड़ियों पर जवाबदेही तय करना है।

हमें डराया नहीं जा सकता– प्रकाश राज प्रदर्शन को संबोधित करते हुए प्रकाश राज ने कहा कि एक्टिविस्ट्स को ‘पाकिस्तानी’ या ‘गद्दार’ कहकर चुप नहीं कराया जा सकता। उन्होंने कहा, ‘आप हमें डराने के लिए पाकिस्तानी या गद्दार कह सकते हैं, लेकिन हम डरने वालों में से नहीं हैं।’

कर्नाटक के बेंगलुरु में कॉकरोच जनता पार्टी को नई ऊर्जा देते हुए एक्टर प्रकाश राज ने कहा , " हमें डराने और हमारी आवाज को दबाने के लिये आप हमें पाकिस्तानी या देशद्रोही कह सकते हो लेकिन हम डरने वाले नहीं है ",pic.twitter.com/LIG3PyB9KG विज्ञापन — Nargis Bano (@Nargis_Bano78) June 14, 2026

कर्नाटक के बेंगलुरु में कॉकरोच जनता पार्टी को नई ऊर्जा देते हुए एक्टर प्रकाश राज ने कहा , " हमें डराने और हमारी आवाज को दबाने के लिये आप हमें पाकिस्तानी या देशद्रोही कह सकते हो लेकिन हम डरने वाले नहीं है ",pic.twitter.com/LIG3PyB9KG

युवाओं से की आगे आने की अपील प्रकाश राज ने युवाओं से अपने भविष्य के लिए आगे आने की अपील की और नेताओं पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘चुने हुए नेताओं को अपना काम करना चाहिए। आपने सब कुछ बदल दिया है। आप राजनीति कर रहे हैं और हमें काम करना चाहिए, ऐसा नहीं चलेगा। इस देश के युवा अब अपनी लड़ाई खुद लड़ने का फैसला कर चुके हैं।’

उन्होंने आगे कहा, ‘इस देश का युवा ही असली ताकत है। अंकल-आंटी, आप रिटायरमेंट के बाद भी देश चला रहे हैं, अब हट जाइए। हम युवा अपने भविष्य और सपनों के लिए लड़ रहे हैं।’

Actor @prakashraaj tells the ruling class of politicians to make way for the youth of this country, which is fighting for its future. #cjpprotest at Freedom Park, Bengaluru pic.twitter.com/RgXkUHGlUc — Cockroach is Back (@Cockroachisback) June 14, 2026

Actor @prakashraaj tells the ruling class of politicians to make way for the youth of this country, which is fighting for its future. #cjpprotest at Freedom Park, Bengaluru pic.twitter.com/RgXkUHGlUc

देशभर में जारी है विरोध प्रदर्शन यह प्रदर्शन CJP के उस अभियान का हिस्सा है, जिसमें देश के अलग-अलग हिस्सों में विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। संगठन NEET पेपर लीक, CBSE के डिजिटल इवैल्यूएशन सिस्टम और परीक्षा प्रणाली में खामियों को लेकर कार्रवाई की मांग कर रहा है। ये भी पढ़ें- ‘मुझे वो बिल्कुल पसंद नहीं’, ओरी ने फिर साधा ध्रुव राठी पर निशाना, यूट्यूबर को बताया ‘एंटी-नेशनल’

इससे पहले लखनऊ में CJP के फाउंडर अभिजीत डिपके ने कहा था कि जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते, तब तक ये प्रदर्शन जारी रहेंगे। उन्होंने देशभर के छात्रों से 20 जून को दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले बड़े प्रदर्शन में शांतिपूर्ण तरीके से शामिल होने की अपील भी की।

Source: https://www.amarujala.com/entertainment/prakash-raj-joins-cjp-protests-against-neet-paper-leak-says-you-cant-scare-us-by-calling-us-pakistanis-2026-06-15