खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के गोरखपुर स्थित बांसगांव नगर पंचायत के वार्ड नंबर सात में रविवार की रात ढाई बजे एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी गई। आरोप है कि 17 वर्षीय छोटे भाई ने पारिवारिक विवाद के चलते बड़े भाई, भाभी और चार वर्षीय भतीजे की धारदार हथियार से हत्या कर दी। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।
रॉड और गंडासा बरामद सूचना मिलते ही एसएसपी डॉ. कौस्तुभ, एसपी साउथ दिनेश पुरी समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और जांच शुरू की। मृतकों की पहचान अमित गुप्ता (37), उनकी पत्नी रंजना गुप्ता (35) और चार वर्षीय पुत्र रेयांश गुप्ता के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी बाल अपचारी के पास से घटना में प्रयुक्त रॉड और गंडासा भी बरामद कर लिया है।
सोते वक्त किया हमला एसपी साउथ ने बताया कि रविवार देर रात करीब तीन बजे एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या की सूचना प्राप्त हुई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि अमित गुप्ता पत्नी, बेटी और बेटे के साथ कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान उनके 17 वर्षीय छोटे भाई ने धारदार हथियार से हमला कर अमित, उनकी पत्नी और बेटे की हत्या कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं।
नाबालिग भाई कबूल किया जुर्म उन्होंने बताया कि आरोपी बाल अपचारी से पूछताछ जारी है। उसने अपना जुर्म कबूल लिया है। अमित गुप्ता के पिता हरिलाल गुप्ता की तहरीर पर बांसगांव थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह पारिवारिक विवाद सामने आई है।
पुलिस का बयान मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी बाल अपचारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - दिनेश पुरी, एसपी साउथ
Source: https://www.amarujala.com/gorakhpur/minor-brother-kills-elder-brother-sister-in-law-and-nephew-with-sharp-weapon-2026-06-22