खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चयन समिति की जब बैठक होगी तो सबसे बड़ा सवाल यही होगा कि क्या सूर्यकुमार टी20 टीम के कप्तान बने रहेंगे।
सूर्यकुमार की कप्तानी में ही इस साल भारत टी20 विश्व कप के खिताब का बचाव करने में सफल रहा था, लेकिन इस साल सूर्यकुमार का फॉर्म चिंता का विषय बना हुआ है।
आईपीएल 2026 में उन्होंने 13 पारियों में 20.76 की औसत और 147.54 के स्ट्राइक रेट से मात्र 270 रन बनाए। यह आंकड़े सूर्यकुमार की क्षमता से मेल नहीं खा रहे थे।
टी20 विश्व कप में भी सूर्यकुमार संघर्ष करते नजर आ रहे थे। उन्होंने नौ पारियों में 136.72 के स्ट्राइक रेट से 242 रन बनाए।
उनका सबसे अच्छा प्रदर्शन अमेरिका के खिलाफ भारत के पहले मुकाबले में आया जहां उन्हें 84 रनों की नाबाद पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।
सितंबर में सूर्यकुमार 36 वर्ष के हो जाएंगे, अगला वैश्विक टूर्नामेंट लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 होगा जिसके बारे में सूर्यकुमार ने कहा था कि वह खेलना चाहते हैं।
क्या चयनकर्ता विशेषकर आने वाली कुछ सीरीज के लिए युवा कप्तान पर विचार करेंगे? या वह सूर्यकुमार के अनुभव को देखते हुए उन्हें बतौर खिलाड़ी दल में जगह देंगे? ये ऐसे सवाल हैं जिसके जवाब चयन समिति की बैठक में ही मिल सकेंगे।
Source: https://www.amarujala.com/photo-gallery/cricket/cricket-news/india-t20-selection-ajit-agarkar-led-selection-panel-meeting-to-pick-squads-for-ireland-and-england-series-2026-06-05