चित्रकूट में मंदाकिनी नदी ने विकराल रूप धारण कर लिया है. जलस्तर 135 मीटर के पार पहुंचने से बाढ़ जैसे हालात बन गए. यूपी और एमपी को जोड़ने वाले कई संपर्क मार्ग बंद कर दिए गए हैं, जबकि रामघाट समेत कई इलाके जलमग्न हैं. प्रशासन ने दो हेलीकॉप्टरों से हवाई सर्वे शुरू किया.
Source: https://ndtv.in/madhya-pradesh-chhattisgarh/chitrakoot-flood-news-mandakini-river-flood-up-mp-alert-chitrakoot-helicopter-rescue-operation-ramghat-disaster-11975412#publisher=newsstand