गाजियाबाद के उभरते पैरा-एथलीट चिराग त्यागी की हत्या से उपजा आक्रोश अब न्याय की गूंज बन चुका है. पीड़ित परिवार और ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर सह-आरोपियों की गिरफ्तारी, बैंक खातों की साइबर जांच और एक करोड़ रुपये के मुआवजे समेत कई गंभीर मांगें उठाई हैं. मांगें पूरी न होने पर आमरण अनशन की चेतावनी दी गई है.
Source: https://ndtv.in/uttar-pradesh-news/chirag-tyagi-murder-case-anger-erupts-for-justice-villagers-and-relatives-demand-for-encounter-of-the-accused-11587943#publisher=newsstand