खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने 16वीं ब्रिक्स एनएसए बैठक के दौरान रूस की सुरक्षा परिषद के सचिव सर्गेई शोइगु से मुलाकात की।

जायसवाल ने बताया कि दोनों पक्षों ने ब्रिक्स ढांचे के तहत सहयोग जारी रखने पर चर्चा की, जिसमें रूस की ओर से दिए गए कुछ प्रस्ताव भी शामिल थे।

प्रवक्ता ने बताया कि उन्होंने भारत-रूस विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी के अनुरूप विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग की प्रगति की भी समीक्षा की।

ब्रिक्स एक प्रभावशाली समूह के रूप में उभरा है, क्योंकि इसमें दुनिया की 11 प्रमुख उभरती अर्थव्यवस्थाएं शामिल हैं।

यह समूह वैश्विक आबादी का लगभग 49.5 प्रतिशत, वैश्विक जीडीपी का लगभग 40 प्रतिशत और वैश्विक व्यापार का लगभग 26 प्रतिशत प्रतिनिधित्व करता है।

Source: https://www.amarujala.com/india-news/nsa-doval-meets-russian-counterpart-shoigu-discusses-bilateral-ties-2026-06-24