दुर्ग के छातागढ़ में शिवनाथ नदी में बड़ा हादसा हो गया. बर्थडे पार्टी मनाने पहुंचे दो बच्चे नहाने के दौरान तेज बहाव में बह गए. दोनों की पहचान 14 वर्षीय रेहान और 12 वर्षीय आरव के रूप में हुई है. देर शाम सूचना मिलने के बाद पुलिस और परिजनों ने तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला.

Source: https://ndtv.in/madhya-pradesh-chhattisgarh/shivnath-river-accident-durg-chhattisgarh-breaking-news-birthday-party-tragedy-sdrf-search-operation-children-missing-11818422#publisher=newsstand