इंदौर में अब रेनवॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने वाले मकान मालिकों को प्रॉपर्टी टैक्स में 10 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी. नगर निगम की इस पहल का उद्देश्य जल संरक्षण को बढ़ावा देना और भूजल स्तर सुधारना है. हालांकि, टैक्स रिबेट पाने के लिए सिस्टम का निरीक्षण और प्रमाणन जरूरी होगा.
Source: https://ndtv.in/madhya-pradesh-chhattisgarh/indore-property-tax-rebate-rainwater-harvesting-property-tax-discount-groundwater-conservation-recharge-11756723#publisher=newsstand