खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

टीवी पत्रकार अंजना ओम कश्यप और टीवी टुडे नेटवर्क ने ऑनलाइन एजुकेटर खान सर समेत अन्य लोगों के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है। दिल्ली हाईकोर्ट में दायर याचिका में दो करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति और विवादित वीडियो/पोस्ट्स हटाने की मांग की गई है। मुकदमे की सुनवाई सोमवार को होगी।

क्या है विवाद? याचिका के अनुसार, आंजना ओम कश्यप द्वारा नीट पेपर लीक मामले पर एक डिबेट में ऑनलाइन कोचिंग वाले स्टार टीचर्स की आलोचना करने के बाद खान सर और अन्य यूट्यूब एजुकेटर्स ने उनके खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया।

इन शब्दों ने पहुंचाई ठेस आंजना पर बिकाऊ पत्रकार, चाटुकार, दलाली और फेक न्यूज की दुकान जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया, जो मानहानिकारक है। याचिका में कहा गया है कि इन टिप्पणियों से प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है और चैनल की विश्वसनीयता पर भी सवाल उठाए गए हैं। याचिकाकर्ताओं ने दिल्ली हाईकोर्ट से इन वीडियो को यूट्यूब, इंस्टाग्राम और एक्स (ट्विटर) से हटाने का आदेश देने की अपील की है।

Source: https://www.amarujala.com/delhi-ncr/hearing-on-defamation-petition-against-khan-sir-on-monday-2026-06-07