खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की जेड प्लस सुरक्षा हटाए जाने के फैसले ने राज्य की राजनीति में उबाल ला दिया है। बिहार सरकार के इस कदम के विरोध में राष्ट्रीय जनता दल ने मोर्चा खोल दिया है। सरकार के फैसले से नाराज होकर लालू-राबड़ी ने अपनी सरकारी सुरक्षा वापस कर दी है। इसके बाद राजद कार्यकर्ता सुरक्षाकर्मी के रूप में राबड़ी आवास के गेट पर बैठकर सुरक्षा दे रहे हैं। इस बीच आज लालू प्रसाद यादव ने वीडियो कॉल कर के राबड़ी आवास के सामने बैठे कार्यकर्ताओं से बात की। बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि आपलोग चिंता मत कीजिए मैं बहुत जल्द आ रहा हूं सब ठीक हो जाएगा।

Source: https://www.amarujala.com/bihar/patna/lalu-yadav-spoke-video-calling-rjd-party-workers-stood-as-guard-in-front-of-rabri-devi-residence-bihar-news-2026-06-07