खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देशभर में 'केरल स्टोरी 2' जैसी रीयल लाइफ कहानियां सामने आ रही हैं। बिहार में ऐसा नहीं, यह सोचने वालों को जवाब देते हुए 'अमर उजाला' ऐसी कई खबरें सामने ला चुका है। इस बार की यह कहानी उत्तर प्रदेश से शुरू होती है। राजधानी लखनऊ से। और, किरदार में दूसरे धर्म की नाबालिग लड़की को प्रेम जाल में फांसकर उसे बर्बाद करने वाला बिहार में मिलता है। उसने दूसरे धर्म की 15 साल की लड़की को पहले सोशल मीडिया के जरिए संपर्क किया। फिर प्रेम जाल में फंसाकर उससे दुष्कर्म किया। फिर शादी का झांसा देकर बिहार ले आया, ताकि यूपी की पुलिस पहुंच नहीं सके। यूपी पुलिस ने बिहार से संपर्क किया और अब उसे गिरफ्तार कर लखनऊ भेजा गया है।
Source: https://www.amarujala.com/bihar/muzaffarpur/bihar-stf-arrested-kerala-story-type-asif-in-minor-girl-case-lucknow-from-muzaffarpur-bihar-news-2026-06-11