खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने संगठनात्मक पुनर्गठन किया है। उन्होंने अपनी पार्टी में आठ उपाध्यक्ष, पांच महासचिव और छह सचिव नियुक्त किए गए हैं। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि संगठन को मजबूत करने की दिशा में पुनर्गठन किया गया है। पार्टी ने अब तक 23 लाख प्राथमिक सदस्य बनाए हैं। राष्ट्रीय लोक मोर्चा लोकतांत्रिक मूल्यों और संगठनात्मक पारदर्शिता के प्रति प्रतिबद्ध है। राष्ट्रीय परिषद एवं अधिवेशन से प्राप्त अधिकारों के तहत राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। नई टीम की अधिसूचना जारी कर दी गई है।
Source: https://www.amarujala.com/bihar/rashtriya-lok-morcha-announces-new-national-office-bearers-party-expansion-rlm-upendra-kushwaha-bihar-news-2026-06-20