खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार में तीन ऐसी घटनाएं हुई, जिसमें बिहार पुलिस की जमकर किरकिरी हो रही है। पहली घटना बेगूसराय की हैं, जबकि दूसरी घटना पटना की हैं और तीसरी घटना भोजपुर जिले की है। बेगूसराय में एक महिला के साथ पांच बदमाशों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। बेगूसराय के बाद पटना में दो सगी बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा कर दिया है। पीड़िताओं का आरोप है कि उन्हें तिलक समारोह में नृत्य प्रस्तुति के लिए बुलाया गया था, लेकिन कार्यक्रम स्थल पर ले जाने के बजाय कुछ युवकों ने उन्हें बंधक बना लिया और पूरी रात उनके साथ गन्दा काम किया। लोगों में इस बात का आक्रोश था कि पुलिस ने इस घटना में सिर्फ एक शख्स को हिरासत में लिया, जबकि इस घटना के अन्य आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
Source: https://www.amarujala.com/bihar/bihar-police-facing-embarrassment-over-abused-and-fake-encounters-bjp-party-bihar-news-2026-06-20