खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का 79वां जन्मदिन गुरुवार को उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। पटना स्थित राबड़ी आवास पर सुबह से ही राजद नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। समर्थक केक, फूल-मालाएं और विभिन्न उपहार लेकर पहुंचे। एक कार्यकर्ता विशेष रूप से काजू-किशमिश से बना 79 किलो का लड्डू लेकर पहुंचा, जो आकर्षण का केंद्र बना रहा। जन्मदिन के अवसर पर लालू प्रसाद यादव अपनी पत्नी एवं पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के साथ आवास से बाहर आए और कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान राजद कार्यकर्ताओं ने सामाजिक न्याय और धर्मनिरपेक्ष राजनीति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पिछड़ा, अतिपिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक समाज को मुख्यधारा में लाने में लालू यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही है और उनके विचारों के लिए संघर्ष जारी रहेगा।
Source: https://www.amarujala.com/bihar/patna/bihar-news-lalu-yadav-birthday-celebrated-with-a-79-kg-laddu-tejashwi-yadav-ragini-yadav-bihar-politics-2026-06-11