मेघालय की धुंध से ढकी खासी पहाड़ियों में बसा मौसिनराम (Mawsynram) दुनिया में सबसे अधिक बारिश पाने वाला स्थान माना जाता है. मानसून के मौसम में यहां का नजारा बेहद खूबसूरत हो जाता है. बादल पहाड़ियों के बीच तैरते नजर आते हैं, ऊंची चट्टानों से झरने गिरते हैं और चारों ओर हरियाली ही हरियाली दिखाई देती है.
Source: https://ndtv.in/lifestyle/meghalaya-mawsynram-monsoon-capital-of-india-11824330#publisher=newsstand