मध्य प्रदेश में कांग्रेस द्वारा मीनाक्षी नटराजन को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद राज्यसभा चुनाव बेहद हाई-प्रोफाइल हो गया है. राहुल गांधी के इस फैसले से जहां कांग्रेस के अंदरूनी गुटों में बेचैनी बढ़ गई है, वहीं बीजेपी द्वारा 'तीसरा उम्मीदवार' उतारने की सुगबुगाहट ने कांग्रेस खेमे में क्रॉस वोटिंग और सेंधमारी का डर पैदा कर दिया है. महज सात वोटों के सुरक्षा कवच पर टिकी कांग्रेस अब अपने विधायकों को एकजुट रखने की जद्दोजहद में जुट गई है.
Source: https://ndtv.in/madhya-pradesh-chhattisgarh/mp-rajya-sabha-election-meenakshi-natrajan-congress-bjp-third-candidate-11595871#publisher=newsstand