भोपाल के संवेदनशील इतवारा इलाके में पुलिस की बड़ी कार्रवाई में 40 से अधिक घरों पर एक साथ छापेमारी की. करीब 200 पुलिसकर्मियों की टीम ने गुप्त तहखानों से गांजा, चरस, हथियार और बारहसिंगा के सींग बरामद किए. महिलाओं समेत एक दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है.

Source: https://ndtv.in/madhya-pradesh-chhattisgarh/bhopal-crime-news-itwara-raid-drug-trafficking-bust-ganja-charas-recovery-mp-police-action-illegal-drug-11828697#publisher=newsstand