मध्य प्रदेश के नौरादेही टाइगर रिजर्व से रेस्क्यू की गई बाघिन का जबलपुर में इलाज जारी है. कैनाइन डिस्टेंपर वायरस से संक्रमित इस बाघिन के उपचार में गिलोय का सहायक उपयोग किया गया, जिससे सकारात्मक परिणाम मिलने की बात सामने आई है। विशेषज्ञों की निगरानी में चल रहे इलाज के दौरान बाघिन की सेहत में सुधार दिख रहा है.
Source: https://ndtv.in/madhya-pradesh-chhattisgarh/giloy-benefits-tiger-health-treatment-canine-distemper-virus-wildlife-rescue-jabalpur-wildlife-center-11927779#publisher=newsstand