खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के ज्योति नगर स्थित छज्जूपुर इलाके में शनिवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात में एक शख्स ने बेटे की हत्या करने के बाद खुद भी फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। मृतकों की शिनाख्त प्रवीण शर्मा (54) और इनके बेटे नैतिक (13) के रूप में हुई है। सवेरे प्रवीण की मां बेटे के कमरे में पहुंची तो वहां वह फंदे से लटके थे।

बिस्तर पर पड़ी थी बेटे की लाश वहीं पोता नैतिक भी अपने बिस्तर पर अचेत पड़ा था। उसका पूरा शरीर नीला पड़ा हुआ था। बाद में पुलिस को खबर दी गई सूचना मिलते ही जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए क्राइम टीम व एफएसएल को मौके पर बुला लिया गया पुलिस को मतक प्रवीण के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है।

सुसाइड नोट में खुद को बताया जिम्मेदार नोट में प्रवीण ने अपनी पत्नी को खुद की और बेटे की मौत का जिम्मेदार बताया है। दरअसल पिछले करीब छह साल से प्रवीण की पत्नी परिवार से अलग गाजियाबाद स्थित अपने मायके में रह रही थी। दोनों के बीच तलाक का केस भी चल रहा था। इसके अलावा प्रवीण सड़क हादसे में घायल होने के बाद बीमार भी रहते थे।

बेटे को दिया जहर, फिर खुद फंदे पर झूला पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रवीण के कमरे से खाने के सैंपल लेने के अलावा कमरे की तलाशी ली गई है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि प्रवीण ने बेटे को जहरीला पदार्थ देकर मौत के घाट उतारा, बाद में वह खुद भी फंदे से लटक गया। पीएम के बाद ही मौत की वजहों का खुलासा हो पाएगा।

आठवीं में पढ़ता था बेटा नैतिक उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त राहुल अलवाल ने बताया कि प्रवीण शर्मा अपने परिवार के साथ नॉर्थ छज्जूपुर, ज्योति नगर में रहते थे। इनके परिवार में पिता तेजवीर सिंह, मां और 13 साल का एक बेटा नैतिक था। तेजवीर सिंह आरएमएल अस्पताल से रिटायर थे। प्रवीण के एक भाई वैशाली, गाजियाबाद में रहते हैं। नैतिक आठवीं कक्षा का छात्र था।

बेरोजगारी के कारण पत्नि ने छोड़ा साथ परिवार ने पुलिस को बताया है कि शादी के कुछ वर्षों बाद ही प्रवीण एक सड़क हादसे में बुरी तरह जख्मी हो गए थे। काफी समय बाद वह ठीक तो हो गए थे, लेकिन कोई काम नहीं कर पाते थे। वह बेरोजगार हो गए थे। इससे पूर्व वह एक आईटी कंपनी में नौकरी करते थे। बेरोजगारी पारिवारिक विवाद की वजह से उनकी पत्नी 6 साल पहले उनको छोड़कर चली गई थीं।

तनाव में रहते थे प्रवीण पत्नी के छोड़कर जाने के बाद से प्रवीण काफी तनाव में रहने लगे थे। उनके व बेटे के सारे काम मां को ही करने पड़ते थे। पत्नी भी दोनों परिवार की सहमति के बाद उनसे अलग होने वाली थीं। इस बात से वह काफी परेशान थे। शनिवार सुबह करीब 9 बजे उनकी मां जब कमरे में पहुंची तो बेटे को फंदे से लटका देखकर उन्होंने शोर मचा दिया।

पुलिस क्यो बोली? इस बीच बाकी परिजन वहां पहुंचे तो देखा कि पोते नैतिक का शरीर भी नीला पड़ा हुआ। पुलिस को खबर दी गई। बाद में प्रवीण की तलाशी लेने पर उनके पास से एक सुसाइड नोट मिला। पुलिस ने नोट को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात की जा रही है।

Source: https://www.amarujala.com/delhi-ncr/father-hangs-himself-after-killing-son-in-delhi-2026-06-06