खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

राम मंदिर के दानपात्र से धनराशि में कथित हेराफेरी के आरोपों को लेकर सियासत तेज है। इस मुद्दे पर श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के बयान और उसके बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव की सोशल मीडिया पोस्ट के बीच अब मंदिर की आय और चढ़ावे से जुड़े आधिकारिक आंकड़े चर्चा में आ गए हैं। ट्रस्ट का दावा है कि रामलला को मिलने वाले चढ़ावे और दान की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी व्यवस्था के तहत संचालित होती है तथा प्रत्येक रुपये का हिसाब रखा जाता है।

ट्रस्ट के सदस्य महंत दिनेंद्र दास का कहना है कि आय-व्यय का पूरा लेखा-जोखा व्यवस्थित तरीके से रखा जाता है। हर तीन माह में होने वाली ट्रस्ट की बैठक में सभी ट्रस्टियों के सामने वित्तीय विवरण प्रस्तुत किया जाता है। इसके अलावा समय-समय पर आंतरिक ऑडिट भी कराया जाता है ताकि पारदर्शिता बनी रहे। गबन व चोरी का सवाल ही नहीं उठता। दिन पर जारी रही चर्चाएं वहीं सोमवार को भी दान राशि मामले को लेकर दिन भर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। इस बीच पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने तीन लोगों को हिरासत में लिए जाने के मामले की बात को भी नकारा। वहीं अफवाह सामने आई कि ट्रस्ट के एक कर्मी के गोंडा स्थित आवास से लाखों रुपये बरामदगी की गई है। हालांकि इस मामले में अब तक ट्रस्ट की ओर से कोई विधिक कार्रवाई नहीं की गई है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

Source: https://www.amarujala.com/uttar-pradesh/ayodhya/ayodhya-ram-lalla-receives-donations-worth-around-rs-5-crore-every-month-figures-emerge-amid-political-contr-2026-06-08