असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने नलबाड़ी से 472 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की जब्त ड्रग्स को 10 दिनों में नष्ट करने का अभियान शुरू किया। उन्होंने कहा कि अगले पांच वर्षों तक ड्रग्स माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने राज्य भर में जब्त की गई 472 करोड़ रुपये मूल्य की ड्रग्स को 10 दिनों में नष्ट करने का अभियान शुरू किया। नलबाड़ी जिले में इस अभियान की शुरुआत करते हुए उन्होंने कहा कि असम को नशामुक्त बनाने के लिए राज्य मादक पदार्थों के मामलों से निपटने में निर्दयी रुख अपनाएगा।

मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा अपने अकाउंट पर एक वीडियो में पोस्ट किया। जिसमें वे ड्रग्स को नष्ट करने के लिए रोड रोलर का इस्तेमाल करते दिख रहे हैं।

It was a weekend well spent yesterday. Throughout Assam, we destroyed drugs worth over ₹472cr and vowed to crack down hard on the narcotics network. I also met with my parivarjan in Nalbari and reviewed the progress of our integrated sports complex in Amingaon. Highlights ✨ pic.twitter.com/puzcB1Gpxc — Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) July 13, 2026

It was a weekend well spent yesterday. Throughout Assam, we destroyed drugs worth over ₹472cr and vowed to crack down hard on the narcotics network. I also met with my parivarjan in Nalbari and reviewed the progress of our integrated sports complex in Amingaon. Highlights ✨ pic.twitter.com/puzcB1Gpxc

केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयास पर क्या कहा? मुख्यमंत्री सरमा ने कहा कि राज्य सरकार केंद्र की मदद से एक कदम आगे बढ़ रही है क्योंकि वह आने वाले समय में अंतरराज्यीय ड्रग्स कार्टेल को खत्म करने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने आगे कहा, 'केंद्र और राज्य सरकार का यह संयुक्त प्रयास हमें अवैध पदार्थों की आवाजाही पर नजर रखने, आपराधिक रिकॉर्ड वाले अपराधियों की पहचान करने और उन्हें असम में प्रवेश करने से पहले ही सीमाओं पर पकड़ने और उनके खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए मजबूत आधार तैयार करने में मदद करेगा। असम सरकार अगले पांच वर्षों क्या करेंगी? हम नशीले पदार्थों के खिलाफ इस लड़ाई में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे - यह एक वादा और चेतावनी है। मुख्यमंत्री ने दोहराया कि सीमा पर बाड़ लगाना ही इस मामले में मददगार नहीं है और इसलिए, नशीले पदार्थों से जुड़े गिरोहों को जड़ से खत्म करने का प्रयास करना आवश्यक है। उन्होंने आगे कहा, 'असम सरकार अगले पांच वर्षों में नशीली दवाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी। इस संबंध में अंतरराष्ट्रीय सहयोग मांगा जाएगा।'

पिछले पांच साल में क्या हुआ? सरमा ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में असम में अलग- अलग एजेंसियों ने 3,000 करोड़ रुपये से अधिक की ड्रग्स जब्त की है। इसमें शामिल 26,000 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है और उन्हें एनडीपीएस के तहत आरोपित किया है ताकि एक मजबूत निवारक बनाया जा सके। इसके बाद मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में नशीली दवाओं के खिलाफ असम सरकार की लड़ाई को अगले पांच वर्षों में तेज किया जाएगा।

Source: https://www.amarujala.com/india-news/in-assam-cm-sarma-mounts-a-bulldozer-watch-the-video-to-see-how-drugs-worth-472-crore-were-crushed-2026-07-13