खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने बुधवार को एक घोषणा की है। उन्होंने कहा कि 30 वर्ष और उससे अधिक आयु के सैन्य कर्मियों की टेस्टोस्टेरोन की कमी के लिए जांच की जाएगी। यह उनकी वार्षिक स्वास्थ्य जांच का हिस्सा होगा।
रक्षा सचिव ने क्या बताया? एक्स पर एक वीडियो पोस्ट कर हेगसेथ ने कहा कि वे सैनिकों के लिए स्क्रीनिंग होगा। ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि 'आपके पास अपनी पूरी क्षमता से काम करने के लिए टेस्टोस्टेरोन का सही स्तर हो'। जिन सैनिकों में टेस्टोस्टेरोन का स्तर कम होगा, उन्हें स्वैच्छिक हार्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी की पेशकश की जाएगी। 30 वर्ष से कम आयु वालों के लिए परीक्षण वैकल्पिक होंगे।
यह नियम महिलाओं पर भी लागू होगा? हेगसेथ ने यह साफ नहीं किया कि क्या यह स्क्रीनिंग महिलाओं पर भी लागू होगी या नहीं। जिनके टेस्टोस्टेरोन का स्तर भी उम्र बढ़ने के साथ घटता जाता है। हेगसेथ ने बुधवार के वीडियो में कहा, 'हम अपने योद्धाओं को दुनिया की सबसे बेहतरीन चिकित्सा देखभाल देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह कार्यक्रम उस प्रतिबद्धता को पूरा करता है।'
इसका मकसद क्या है? उन्होंने आगे कहा, 'अपने दीर्घकालिक स्वास्थ्य का ख्याल रखने का मतलब यह सुनिश्चित करना है कि आप मजबूत, लचीले और सक्षम बने रहें। न केवल अपनी अगली तैनाती के लिए, बल्कि अपनी बाकी जीवन के लिए भी, ताकि वर्दी उतारने के बाद भी आप लंबे समय तक फल-फूल सकें।'
उन्होंने कहा, 'यह प्रोटोकॉल विभाग को एक व्यापक आधारभूत स्तर स्थापित करने और लक्षित टेस्टोस्टेरोन थेरेपी देने में सक्षम बनाएगा, जिससे यह सुनिश्चित होगा कि विभाग एक स्वस्थ, सक्षम और निर्णायक रूप से प्रभावशाली लड़ाकू बल को बनाए रखे।'
Source: https://www.amarujala.com/world/new-us-military-rule-soldiers-over-30-to-undergo-testosterone-screening-why-was-this-decision-made-2026-07-16