श्रीनगर पहुंचने के तुरंत बाद गोर ने मुख्यमंत्री से उनके आवास पर मुलाकात की. उन्होंने कहा, “मैं यहां आकर बहुत उत्साहित हूं. हमारी अभी बहुत अच्छी बातचीत हुई. कुछ ऐसे मुद्दे हैं, जिन्हें हम वाशिंगटन और नयी दिल्ली के समक्ष उठाने की उम्मीद करते हैं."

Source: https://ndtv.in/india/us-to-review-jammu-kashmir-travel-advisory-says-ambassador-sergio-gore-11931195#publisher=newsstand