पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने घोषणा की है कि अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता हो गया है। सभी सैन्य कार्रवाइयों को समाप्त करने पर सहमति बनी है और 19 जून को स्विट्जरलैंड में औपचारिक हस्ताक्षर होंगे।

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

पश्चिम एशिया में लंबे समय से जारी तनाव और सैन्य गतिविधियों के बीच अब शांति की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने एक्स पर ट्वीट कर जानकारी दी है कि अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते पर अंतिम सहमति बन गई है। इस समझौते के तहत दोनों देशों ने सभी मोर्चों पर सैन्य कार्रवाइयों को तत्काल और स्थायी रूप से समाप्त करने का निर्णय लिया है। इसमें लेबनान में चल रही सैन्य गतिविधियां भी शामिल हैं। शहबाज शरीफ ने अपने संदेश में बताया कि इस ऐतिहासिक समझौते पर औपचारिक हस्ताक्षर समारोह 19 जून को स्विट्जरलैंड में आयोजित किया जाएगा।

Source: https://www.amarujala.com/world/pakistan-pm-shehbaz-sharif-announces-us-iran-peace-deal-after-intensive-talks-signing-on-june-19-in-switzerla-2026-06-15