Alpha Teaser Reaction: आलिया भट्ट की मच अवेटेड फिल्म अल्फा का टीजर रिलीज हो गया है। जानिए टीजर को लेकर कैसा है यूजर्स का रिएक्शन।

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

यश राज फिल्म्स (YRF) की आने वाली स्पाई थ्रिलर फिल्म 'अल्फा' का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। अब फिल्म ‘अल्फा’ का टीजर भी रिलीज कर दिया गया है, और आते ही इसने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। जानिए टीजर पर यूजर्स ने कैसा रिएक्शन दिया है।

शाहरुख ने की आलिया की तारीफ टीजर रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर तहलका मच गया है। फिल्म को लेकर यूजर्स के काफी रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। एक तरफ कई लोगों ने आलिया के शानदार एक्शन और लुक्स की तारीफ की है। यहां तक की शाहरुख खान ने भी टीजर रिपोस्ट कर आलिया की एक्टिंग को जमकर सराहा है।

Well done Alia, in years from breaking hearts and now to breaking bones your skill set keeps expanding. May Alpha win hearts and still leave some villains standing for the sequel. Go get them Sigma girl! Lord Bobby….you are so good when you are bad!!! Big hug. And all the best… https://t.co/ffIgkKWsSu विज्ञापन — Shah Rukh Khan (@iamsrk) June 10, 2026

Well done Alia, in years from breaking hearts and now to breaking bones your skill set keeps expanding. May Alpha win hearts and still leave some villains standing for the sequel. Go get them Sigma girl! Lord Bobby….you are so good when you are bad!!! Big hug. And all the best… https://t.co/ffIgkKWsSu

लोगों ने पूछा- 'कहां है शरवरी?' वहीं दूसरी ओर, टीजर में शरवरी के नहीं दिखने पर कई फैंस नाराज नजर आए, और उन्होंने ट्वीट कर इसका सवाल पूछा। कुछ यूजर ने तो इसको लेकर मीम भी शेयर किए।

कई यूजर्स ने की जमकर ट्रॉलिंग इसके अलावा टीजर को लेकर मिला-जुला रिएक्शन देखने को मिला है। जहां एक तरफ कई लोगों ने टीजर की तारीफ करते हुए अपनी एक्साइटमेंट जाहिर की है। तो वहीं, कुछ लोगों ने इसके डायलोग, आलिया की एक्टिंग और शरवरी के ना होने पर जमकर ट्रोल किया है।

Source: https://www.amarujala.com/entertainment/bollywood/social-media-users-reaction-on-alia-bhatt-and-bobby-deol-alpha-teaser-2026-06-10