खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

अक्सर लोग सोचते हैं कि जो जानकारी फॉर्म-16 में है, बस वही काफी है। लेकिन ऐसा नहीं है, आपकी एक छोटी सी गलती या डाटा मिसमैच होने के कारण आपका रिफंड अटक सकता है, विभाग की स्क्रूटनी शुरू हो सकती है या आपको भारी जुर्माना भरना पड़ सकता है।

एनुअल इंफॉर्मेशन स्टेटमेंट आयकर विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध एक ऐसा दस्तावेज है, जो किसी एक वित्त वर्ष के दौरान आपके पैन कार्ड से जुड़े सभी बड़े वित्तीय लेनदेन को दिोखाता है।

आपके बैंक, नियोक्ता, म्यूचुअल फंड कंपनियां, स्टॉक ब्रोकर्स, प्रॉपर्टी रजिस्ट्रार और अन्य वित्तीय संस्थान आपके द्वारा किए गए लेनदेन की जानकारी सीधे टैक्स डिपार्टमेंट को भेजते हैं।

यह स्टेटमेंट पूरे साल अपडेट होता है। जैसे-जैसे विभिन्न संस्थाएं आपकी टीडीएस/टीसीएस रिटर्न, एसएफटी स्टेटमेंट्स और टैक्स पेमेंट फाइल्स प्रोसेस करती हैं, यह पोर्टल पर दिखने लगता है।

अगर आप रिटर्न खुद भर रहे हैं या किसी सीए से भरवा रहे हैं, तो इन स्टेप्स को फॉलो कर अपना AIS जरूर चेक और डाउनलोड कर लें:

सबसे पहले आयकर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। यदि आप नए यूजर हैं तो पहले खुद को रजिस्टर करें, अन्यथा अपने पैन और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें।

लॉगिन करने के बाद, डैशबोर्ड पर दिए गए AIS विकल्प या सर्विसेज टैब के भीतर जाकर इस पर क्लिक करें।

अगली स्क्रीन पर दो मुख्य टाइल्स दिखेंगी— AIS और TIS

ड्रॉप-डाउन मेन्यू से संबंधित वित्त वर्ष का चयन करें और जानकारी देखने के लिए AIS वाले टाइल पर क्लिक करें।

इसमें आपका नाम, पैन, आधार विवरण, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और पता शामिल होता है।

यह महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो 5 श्रेणियों में होता है: टीडीएस/टीसीएस बड़े वित्तीय लेनदेन आपके द्वारा टैक्स भुगतान टैक्स डिमांड, पुराना रिफंड अन्य वित्तीय जानकारी

रिटर्न दाखिल करने से पहले AIS और अपने फॉर्म 26AS या फॉर्म-16 के आंकड़ों का मिलान जरूर कर लें...अगर आपको लगता है कि AIS में कोई ट्रांजैक्शन गलत दर्ज है या किसी दूसरे का ट्रांजैक्शन आपके पैन पर दिख रहा है, तो आप पोर्टल पर ही ऑनलाइन फीडबैक सबमिट कर सकते हैं, जिससे टीआईएस में आपकी वैल्यू अपने आप सही हो जाएगी और आप भविष्य के किसी भी अनचाहे टैक्स नोटिस से पूरी तरह सुरक्षित हो जाएंगे।

21 जुलाई: अल्पाइन टेक्सवर्ल्ड (126 करोड़ रुपये), मिलवर्क्स टेक्नोलॉजीज (160 करोड़ रुपये)

20 जुलाई: इंफ्रास्ट्रक्चर आउटपुट, अल्ट्राटेक सीमेंट, वन 97 कम्युनिकेशन, रैलिस इंडिया, डीपी आभूषण

21 जुलाई: अदानी एनर्जी, टीवीएस मोटर, इंडियन होटल्स, अदानी टोटल

24 जुलाई: मैन्युफैक्चरिंग एंड सर्विस पीएमआई, बैंक लोन ग्रोथ

Source: https://www.amarujala.com/business/business-diary/income-tax-return-ensure-ais-before-filing-itr-what-it-is-how-and-where-to-access-know-all-answers-2026-07-20