खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज 18 जून 2026 को जेष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी है। आज से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का ओंकारेश्वर दौरे पर रहेंगी। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पेरिस में कई द्विपक्षीय बैठकों में भाग लेंगे।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का ओंकारेश्वर दौरा शुरुआत राष्ट्रपति से। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को इंदौर होते हुए ओंकारेश्वर जाएंगी। उनका यह दौरा दो दिन का है। उनकी सुरक्षा के लिए करीब 1500 जवान और अधिकारियों की तैनाती की जाएगी। राष्ट्रपति ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने के साथ सिकल सेल स्वास्थ्य सेवा कार्यक्रम में भी शामिल होंगी। राष्ट्रपति मुर्मू ओंकारेश्वर से करीब चार किलोमीटर पहले स्थित शिवकोठी हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगी। उनकी अगवानी के लिए प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव व अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। राष्ट्रपति दो दिन ओंकारेश्वर में प्रवास करेंगी। पहले दिन वे भगवान ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करेंगी और यहीं रात्रि विश्राम करेंगी। दूसरे दिन वे सिकल सेल स्वास्थ्य सेवा कार्यक्रम में शामिल होंगी। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)
कोयला मंत्रालय का कार्यक्रम कोयला मंत्रालय गुरुवार को मुंबई में सरफेस कोल/लिग्नाइट गैसीकरण परियोजनाओं को बढ़ावा देने की योजना पर तीसरे रोड शो का आयोजन करने जा रहा है। इससे पहले नई दिल्ली और हैदराबाद में इसका आयोजन हो चुका है।
सीएम योगी का कानपुर दौरा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को उन्नाव और कानपुर के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री पहले उन्नाव में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद कानपुर पहुंचकर कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
Source: https://www.amarujala.com/india-news/18-june-2026-major-events-2026-06-17