खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

आज 21 जून 2026 को जेष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल में योग दिवस के कार्यक्रम में भाग लेंगे। वहीं, आज नीट यूजी का री-एग्जाम है।

प्रधानमंत्री मोदी का पश्चिम बंगाल दौरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं। इस दौरान वह रविवार को सुबह लगभग 6:30 बजे कोलकाता में आयोजित होने वाले 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में भाग लेंगे। वे इस अवसर पर एक सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद, सुबह लगभग 9:15 बजे, प्रधानमंत्री कोलकाता के श्यामा प्रसाद मुखर्जी बंदरगाह पर स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित तीन नौसैनिक जहाजों-आईएनएस दूनागिरी, आईएनएस संशोधक और आईएनएस अग्रय का शुभारंभ करेंगे। वे इस अवसर पर सभा को संबोधित भी करेंगे। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

आज जल्द शुरू होगी दिल्ली मेट्रो की सेवाएं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने विशेष व्यवस्था की है। 21 जून को दिल्ली मेट्रो सेवाएं सामान्य समय से दो घंटे पहले सुबह 4 बजे से शुरू होंगी, ताकि योग कार्यक्रम स्थलों तक लोग समय पर पहुंच सकें। सभी लाइनों पर सुबह 4 बजे से सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। कुछ रूटों पर पहली ट्रेन के समय में आंशिक बदलाव किया गया है। लाइन-9 पर द्वारका से ढांसा बस स्टैंड के लिए पहली ट्रेन 4:15 बजे और लाइन-5 पर कीर्ति नगर से ब्रिगेडियर होशियार सिंह के लिए 4:10 बजे चलेगी। सुबह 4 से 6 बजे तक मेट्रो 30-30 मिनट के अंतराल पर चलेगी, इसके बाद नियमित रविवार समय-सारिणी लागू होगी। यात्रियों को इसकी जानकारी स्टेशनों और ट्रेनों में घोषणाओं के माध्यम से दी जा रही है।

आज है अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। भारत की प्राचीन योग परंपरा को वैश्विक पहचान दिलाने वाला यह दिन अब दुनिया के सबसे बड़े स्वास्थ्य अभियानों में से एक बन चुका है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 की थीम Yoga for Healthy Ageing यानी स्वस्थ उम्र बढ़ने के लिए योग रखी गई है। यह थीम इस बात पर केंद्रित है कि बढ़ती उम्र में भी व्यक्ति शारीरिक रूप से सक्रिय, मानसिक रूप से संतुलित और भावनात्मक रूप से मजबूत रह सकता है। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

Source: https://www.amarujala.com/india-news/21-june-2026-major-events-2026-06-20