खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Rashifal 8 June 2026: 8 जून का दिन कुछ राशियों के लिए धन लाभ और आर्थिक प्रगति के अवसर लेकर आएगा, वहीं कुछ जातकों को बढ़ते खर्चों और बजट पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता पड़ सकती है। जानिए मेष से मीन राशि तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल।
मेष राशि आज का दिन संतुलित और सुखद रहेगा। धार्मिक माहौल में समय बिताने का मौका मिलेगा। नौकरी में मेहनत का फल प्रमोशन या प्रशंसा के रूप में मिल सकता है। कोई पुरानी इच्छा पूरी होने से मन बेहद खुश रहेगा। माता-पिता का साथ और आशीर्वाद आपको आगे बढ़ने की ताकत देगा। प्रेम संबंधों में साथी की भावनाओं को समझना रिश्ते को और मजबूत करेगा।
वृषभ राशि आज का दिन लाभ देने वाला रहेगा। परिवार में शांति बनाए रखने की जिम्मेदारी आपकी होगी। किसी जरूरी बात को हर किसी से शेयर न करें। वाहन सावधानी से चलाएं, चोट लगने की आशंका है। संतान के व्यवहार को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है। क्रिएटिव कामों में रुचि बढ़ेगी और मन कुछ नया करने का करेगा।
मिथुन राशि आज आपकी नेतृत्व क्षमता लोगों को प्रभावित करेगी। मुश्किलें आएंगी, लेकिन आप उनका डटकर सामना करेंगे। नया बिजनेस शुरू करने का विचार मन में आ सकता है। संतान की खुशी के लिए नया वाहन खरीद सकते हैं। पुराने कर्ज से छुटकारा पाने की दिशा में भी कदम बढ़ेंगे। योग और व्यायाम आपकी सेहत को बेहतर बनाए रखेंगे।
कर्क राशि आज खर्चे अचानक बढ़ सकते हैं, जिससे थोड़ी टेंशन बनी रहेगी। नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो फिलहाल रुकना ही समझदारी होगी। काम को पूरी ईमानदारी से करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। सेहत में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। जीवनसाथी के साथ मिलकर संतान के भविष्य को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं।
Source: https://www.amarujala.com/photo-gallery/astrology/predictions/aaj-ka-rashifal-daily-horoscope-prediction-of-8-june-2026-mesh-kark-singh-meen-2026-06-07