फरवरी 2020 में हुए उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों के दौरान आईबी अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या मामले में पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत पांच लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है. इस मामले में दिल्ली पुलिस ने मजबूत कानूनी आधार तैयार करने के लिए 91 गवाहों की गवाही, FSL (फॉरेंसिक साइंस लैब) रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल रिकॉर्ड और अन्य तकनीकी साक्ष्यों का सहारा लिया.
Source: https://ndtv.in/india/tahir-hussain-case-timeline-how-delhi-police-built-case-with-91-witnesses-fsl-report-ankit-sharma-murder-case-11848701#publisher=newsstand