हरदा जिले के टिमरनी क्षेत्र में एक किसान परिवार के घर से करीब 60 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी होने का मामला सामने आया है. पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हुई. घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है और पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी है.

Source: https://ndtv.in/madhya-pradesh-chhattisgarh/harda-theft-case-cctv-theft-video-60-lakh-theft-timarni-crime-news-mp-gold-silver-jewellery-11829917#publisher=newsstand