FIR Against Stand up Comedian Praneet More: बीते दिनों स्टैंडअप कॉमेडी प्रणीत मोरे के शो के कारण एक बवाल खड़ा हो गया। इस शो में महिलाओं को लेकर अश्लील और अभद्र बातें की गईं। जिसे लेकर अब महाराष्ट्र साइबर ने एफआईआर दर्ज की है।

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने सोशल मीडिया पर अश्लील, आपत्तिजनक और समाज विरोधी सामग्री प्रसारित करने के मामले में स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणीत मोरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने इस मामले में प्रणीत के शो पर '370 की बिरयानी' वाला किस्सा सुनाने वाले हिमांशु जांगड़ा और एक अन्य वीडियो में आपत्तिजनक किस्सा सुनाने वाली डॉ. सेजल पवार समेत कुछ और लोगों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की है।

कई धाराओं में दर्ज हुई एफआईआर अमर उजाला को मिली जानकारी के मुताबिक यह मामला महाराष्ट्र साइबर के नोडल साइबर पुलिस स्टेशन में एफआईआर नंबर 36/2026 के तहत दर्ज किया गया है। आरोपियों पर बीएनएस 2023 की विभिन्न धाराओं और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत कार्रवाई की गई है।

वीडियो में महिलाओं के लिए अपमानजनक बात कही गई जांच में सामने आया कि हिमांशु जांगड़ा के एक वायरल वीडियो में डेट पर खर्च किए गए पैसे के बदले शारीरिक संबंध का अधिकार होने जैसी टिप्पणी की गई। इस बात को महिलाओं की गरिमा और सहमति (Consent) का अपमान माना गया है।

प्रणीत, हिमांशु और डॉ. सेजल पवार को जारी हुआ समन स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणीत मोरे के शो से ही एक अन्य वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें डॉ. सेजल पवार नाम की एक महिला भी आपत्तिजनक बात कही थी। सेजल पर मेडिकल एजुकेशन में उपयोग किए जाने वाले शवों और मृत व्यक्तियों के संबंध में कथित रूप से अशोभनीय और अपमानजनक टिप्पणियां करने का आरोप है। इस बात को सार्वजनिक शालीनता के विरुद्ध बताया गया है। यही कारण है कि महाराष्ट्र साइबर ने प्रणीत मोरे, हिमांशु जांगड़ा और डॉ. सेजल पवार को पूछताछ और बयान दर्ज कराने के लिए समन जारी किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और दोषी पाए जाने वाले सभी लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Source: https://www.amarujala.com/entertainment/maharashtra-cyber-registered-fir-against-stand-up-comedian-praneet-more-over-obscene-objectionable-content-2026-06-11