उज्जैन में 108 साल की बुजुर्ग धनी बाई कावड़ और डमरू लेकर बाबा महाकाल के दरबार पहुंची. उन्‍होंने नदी हॉल में बैठकर डमरू बजाया और पुजारियों ने उनके द्वारा लाए गए जल से बाबा का अभिषेक किया. बुजुर्ग अम्‍मा की यह अद्भुत भक्ति देखकर हर कोई हैरान रह गया.

Source: https://ndtv.in/madhya-pradesh-chhattisgarh/108-year-old-dhani-bai-kanwar-yatra-ujjain-mahakal-temple-11942491#publisher=newsstand