खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

जम्मू-कश्मीर में स्थित जोजिला सुरंग से जुड़े महत्वपूर्ण दृश्य सामने आए हैं। यह सुरंग एशिया की सबसे लंबी द्वि-दिशात्मक सड़क सुरंग मानी जाती है जिसकी लंबाई 13.15 किलोमीटर है।

करीब 6,500 करोड़ की लागत से बन रही यह सुरंग कश्मीर और लद्दाख के बीच हर मौसम में बेहतर और निर्बाध सड़क संपर्क स्थापित करने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने लद्दाख के लोगों को बधाई देते हुए कहा कि यह दिन क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक है। उन्होंने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और मंत्रालय के अधिकारियों को बधाई दी कि वे ऑल-वेदर कनेक्टिविटी टनल को लोगों को समर्पित कर रहे हैं।

उमर अब्दुल्ला ने कहा कि यह परियोजना लद्दाख और जम्मू-कश्मीर के लिए विकास का एक बड़ा कदम है और इससे पूरे क्षेत्र में बेहतर संपर्क स्थापित होगा। उन्होंने कारगिल को देश के बाकी हिस्सों से बेहतर तरीके से जोड़ने की अपील भी की और कहा कि अतीत में इस दिशा में प्रयास सफल नहीं हो पाए, लेकिन अब नई उम्मीदें हैं कि बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित होगी।

जम्मू-कश्मीर में स्थित जोजिला सुरंग से जुड़े महत्वपूर्ण दृश्य सामने आए हैं। यह सुरंग एशिया की सबसे लंबी द्वि-दिशात्मक सड़क सुरंग मानी जाती है जिसकी लंबाई 13.15 किलोमीटर है। करीब 6,500 करोड़ की लागत से बन रही यह सुरंग कश्मीर और लद्दाख के बीच हर मौसम में बेहतर और निर्बाध सड़क संपर्क स्थापित करने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।

#WATCH | Jammu and Kashmir: Visuals from Zojila Tunnel, which stands as the longest bi-directional road tunnel on the Asian continent, measuring 13.15 kilometres in length. The symbolic excavation of the final wall of rock at the Zojila tunnel, a project worth Rs 6,500 crore,… pic.twitter.com/ovpkxt3VzW — ANI (@ANI) June 9, 2026

#WATCH | Jammu and Kashmir: Visuals from Zojila Tunnel, which stands as the longest bi-directional road tunnel on the Asian continent, measuring 13.15 kilometres in length. The symbolic excavation of the final wall of rock at the Zojila tunnel, a project worth Rs 6,500 crore,… pic.twitter.com/ovpkxt3VzW

भू-तकनीकी विशेषज्ञ जनक सिंह राठौर ने जम्मू-कश्मीर में बन रही जोजिला सुरंग को एक बड़ी राष्ट्रीय उपलब्धि बताया है। उन्होंने कहा कि यह सुरंग दुनिया की सबसे ऊंचाई पर स्थित और एशिया की सबसे लंबी सुरंगों में से एक है, जो देश के लिए एक महत्वपूर्ण रणनीतिक परियोजना है।

उन्होंने बताया कि यह सुरंग रक्षा के लिहाज से बेहद अहम है क्योंकि यह पूरे साल चलने वाला मार्ग उपलब्ध कराएगी जिससे सेना और रसद की आवाजाही हर मौसम में संभव होगी। पहले सर्दियों में भारी बर्फबारी के कारण श्रीनगर और लद्दाख के बीच संपर्क टूट जाता था, जिससे पर्यटक कई बार फंस जाते थे, लेकिन अब यह समस्या काफी हद तक खत्म हो जाएगी।

यह परियोजना पर्यटन और अर्थव्यवस्था के लिए भी बहुत लाभकारी होगी। अब पर्यटक सर्दियों में भी लद्दाख तक आसानी से पहुंच सकेंगे और विंटर स्पोर्ट्स जैसे गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि परियोजना का लगभग 50% काम पूरा हो चुका है और इसे 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। हालांकि, वेंटिलेशन सिस्टम सहित कुछ महत्वपूर्ण कार्य अभी बाकी हैं, जिन्हें डिजाइन के अनुसार जल्द पूरा किया जाएगा।

जम्मू-कश्मीर में बन रही रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण जोजिला सुरंग परियोजना को लेकर ऑथोरिटी इंजीनियर यूसुफ ने कहा है कि परियोजना का लगभग 80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है, जबकि बाकी 20 प्रतिशत कार्य को पूरा करने में करीब दो साल और लग सकते हैं।

आईसीटी एआईएपीएल का प्रतिनिधित्व कर रहे यूसुफ ने बताया कि सुरंग में ब्रेकथ्रू एक बड़ी उपलब्धि है और इससे परियोजना के निर्माण कार्य में महत्वपूर्ण प्रगति दर्ज हुई है। उन्होंने कहा कि मौजूदा व्यवस्था के तहत परियोजना को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया गया है।

लद्दाख को हर मौसम में कश्मीर और शेष भारत से जोड़ने वाली सामरिक रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण जोजिला सुरंग के निर्माण में मंगलवार को एक बड़ी और ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की गई। सुरंग के भीतर अंतिम चट्टानी दीवार को ब्लास्ट के जरिए सफलतापूर्वक तोड़ दिया गया, जिसे इंजीनियरिंग की भाषा में ब्रेकथ्रू कहा जाता है।

इस अंतिम सफल विस्फोट के साथ ही सुरंग के दोनों छोर अब पूरी तरह आपस में जुड़ गए हैं, जिससे परियोजना के निर्माण कार्य में एक महत्वपूर्ण चरण पूरा हो गया है।

यह उपलब्धि परियोजना के निर्माण कार्य में एक बड़ा मील का पत्थर मानी जा रही है, जिससे कश्मीर घाटी और लद्दाख के बीच सालभर निर्बाध सड़क संपर्क स्थापित करने की दिशा में कार्य और तेज हो जाएगा।

Source: https://www.amarujala.com/jammu-and-kashmir/srinagar/zojila-tunnel-poised-to-make-history-2026-06-09