खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राम चरण और जान्हवी कपूर की फिल्म 'पेद्दी' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इस फिल्म की तारीफ हो रही हैं। मगर, साथ ही आलोचनाएं भी हो रही हैं। फिल्म में जान्हवी कपूर को जिस तरह दिखाया गया है, उस पर विवाद शुरू हो गया। 'पेद्दी' में अभिनेत्री के कुछ गैर-जरूरी और बेहद बोल्ड सीन हैं। इसे लेकर सोशल मीडिया पर निर्देशक और मेकर्स को ट्रोल किया गया।
निर्देशक बुची बाबू ने 'इंडियन एक्सप्रेस' के साथ एक इंटरव्यू में कहा कि जान्हवी वाले कुछ सीन को लेकर गलतफहमी बढ़ गई थी। जान्हवी के किरदार 'अचियम्मा' को कई लोगों ने गलत समझा। दर्शकों ने 'अचियम्मा' के किरदार को लिखे जाने के तरीके पर सवाल उठाए थे। एक हिस्से और महिलाओं के अधिकारों के लिए काम करने वाले समूहों ने फिल्म के रोमांटिक ट्रैक की आलोचना की थी। इसके बाद मेकर्स ने एलान किया कि महिलाओं के प्रति अपमानजनक माने जाने वाले दृश्यों को काट दिया जाएगा।
विरोध बढ़ने पर बुची बाबू सना ने उन सीन को लेकर माफी मांगी और कहा कि उन्हें फिल्म से हटा दिया जाएगा। राम चरण और जान्हवी कपूर में से किसी ने भी अभी तक इस विवाद पर कोई टिप्पणी नहीं की है। बुची बाबू ने कहा, 'मेरी राय में बहुत से लोगों ने जान्हवी कपूर के ट्रैक को एक अच्छी कहानी में अनावश्यक समझ लिया। उन्होंने कहा कि अपनी पिछली फिल्म के विपरीत 'पेद्दी' में उनका नजरिया जानबूझकर अलग रखा गया था। उनके अनुसार, मकसद राम चरण के किरदार 'पेद्दी' और उसके बदलाव के बीच अंतर दिखाना था। इस बदलाव की कहानी का एक हिस्सा जान्हवी के किरदार पर निर्भर था।
निर्देशक ने माना कि गलती हुई बुची बाबू ने यह भी माना कि कुछ जगहों पर फिल्म बनाने के तरीके में गड़बड़ हुई। उन्होंने कहा, 'इस प्रक्रिया में कुछ शॉट्स ऐसे बन गए, जो गलत संदेश दे सकते थे। हमने उन्हें ठीक करने के लिए जरूरी कदम उठाए और उन्हें हटा दिया। जिन दृश्यों की आलोचना हुई, उनमें जान्हवी का इंट्रोडक्शन शॉट भी शामिल था। जान्हवी के जिन सीन पर आपत्ति हुई है, उनमें एक वह सीन भी शामिल है, जिसमें राम चरण का किरदार पेद्दी, जान्हवी की मर्जी के बिना उसे किस करता है और कहता है कि उसे प्यार जाहिर करने का कोई और तरीका नहीं पता।
Source: https://www.amarujala.com/entertainment/peddi-row-janhvi-kapoor-problematic-bold-scenes-removed-from-movie-after-criticism-buchi-babu-sana-revealed-2026-06-09