भाजपा की शिकायत के बाद रिटर्निंग आफिसर ने उन्हें नोटिस देकर 9 जून को शाम 5:30 बजे तक जवाब देने के लिए कहा था, लेकिन कोई जवाब नहीं देने के बाद निर्वाचन अधिकारी ने अपनी जांच में जानकारी को छिपाने का दोषी पाने के बाद मीनाक्षी नटराजन का नामांकन तकनीकी आधार पर रद्द कर दिया. इसके साथ ही कांग्रेस मध्य प्रदेश में राज्यसभा की रेस से बाहर हो गई है.
Source: https://ndtv.in/india/madhya-pradesh-rajya-sabha-elections-congress-candidate-meenakshi-natarajan-nomination-rejected-11612931#publisher=newsstand