खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में एक महिला की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस ने बताया कि पति प्रविन्द्र और देवर विनोद ने मिलकर सोनिया की निर्मम हत्या की थी। 29 जनवरी 2026 को गला घोंटकर और तकिए से मुंह दबाकर उसे मारा गया। बाद में मामा ब्रह्मपाल की मदद से शव को जलाकर राख तालाब में फेंक दी गई। पुलिस ने तीनों अभियुक्तों प्रविन्द्र, विनोद और ब्रह्मपाल को गिरफ्तार कर लिया है।

मृतका सोनिया के भाई ने पुलिस को तहरीर दी थी। उसने बताया कि 37 वर्षीय जीजा प्रविन्द्र और 40 वर्षीय भाई विनोद उसकी बहन सोनिया का अपहरण कर ले गए। वे सूर्य नगर कॉलोनी फाटक पार थाना मुरादनगर गाजियाबाद के निवासी थे। सोनिया की सास बदो देवी ने भांजी माही को डराया भी था। तहरीर के आधार पर थाना मुरादनगर पुलिस ने मामला दर्ज किया।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक टीम गठित की गई थी। मुरादनगर पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर घटना का खुलासा किया। परविन्दर उर्फ प्रविन्द्र, देवर विनोद और ब्रह्मपाल को थाना मुरादनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। उनकी निशानदेही पर सोनिया के शव के अवशेष बरामद किए गए। मृतका के शरीर के हड्डी अवशेष मिलने के बाद हत्या की धाराओं को बढ़ाया गया।

12 साल पहले सोनिया से हुई थी शादी आरोपी प्रविन्द्र ने पूछताछ में अपनी शादी के बारे में बताया। उसकी शादी करीब 12 वर्ष पहले सोनिया से हुई थी। उनके दो बेटियां हैं। प्रविन्द्र के अनुसार, सोनिया को जल्दी गुस्सा आता था। वह छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा करती रहती थी। एक बार सोनिया झगड़ा करके अपने मायके चली गई थी। उसने प्रविन्द्र और उसके परिवार के खिलाफ दहेज की प्राथमिकी दर्ज करवा दी थी।

प्रविन्द्र और उसके परिवार वालों ने राजीनामा करके सोनिया को घर वापस ले आए। प्राथमिकी दर्ज में भी राजीनामा हो गया था। इसके बाद सोनिया ने गांव में रहने से मना कर दिया। उसने गांव से बाहर किसी दूसरी जगह रहने की इच्छा जताई। प्रविन्द्र के भाई विनोद ने मुरादनगर के मोहल्ला सूर्या विहार हिसाली में मकान बना रखा था। प्रविन्द्र अपने बच्चों और पत्नी के साथ करीब अगस्त-सितंबर 2025 में वहां रहने लगा। कुछ दिन तक सोनिया का व्यवहार ठीक रहा। बाद में वह फिर छोटी-छोटी बातों पर लड़ने लगी।

'बच्चों को पीटने पर मां ने रोका तो सोनिया ने उसे भी पीटा' प्रविन्द्र की मां बदो देवी भाई विनोद के पास रहती थीं। एक दिन सोनिया बच्चों को पीट रही थी। मां ने बच्चों को मारने का विरोध किया तो सोनिया ने मां के साथ मारपीट की। शाम को प्रविन्द्र घर लौटा तो भाई और मां ने उसे घटना बताई। जब प्रविन्द्र ने सोनिया से मां को मारने का कारण पूछा, तो सोनिया ने उसे धक्का दिया और दो थप्पड़ मारे। इस घटना के बाद प्रविन्द्र ने सोनिया को मारने का मन बना लिया था। सोनिया छोटी-छोटी बातों पर गाली-गलौज और बेइज्जत करती थी। वह प्रविन्द्र को जान से मारने की धमकी भी देती थी।

पहले फांसी पर लटकाया, फिर तकिए से मुंह दबाया सोनिया की जान से मारने की धमकी के बाद प्रविन्द्र ने भाई विनोद से बात की। दोनों ने मिलकर सोनिया को मारने की साजिश रची। 29 जनवरी 2026 की शाम को प्रविन्द्र और विनोद सोनिया को ऊपरी मंजिल पर ले गए। कमरे में फंदा डालकर उसे पंखा के कुंडे में लटकाया, फिर सांसें चलने पर तकिए से मुंह दबाकर मार दिया।

शव ठिकाने लगाने के लिए मामा ब्रह्मपाल को बताया गया। मामा ने शव को जलाकर ठिकाने लगाने की सलाह दी। प्रविन्द्र और विनोद लाश लेकर मामा के गांव सिग्नलपुर पहुंचे और जंगल में बिटौरा में शव डालकर आग लगा दी। करीब 1-2 फरवरी 2026 की रात को प्रविन्द्र ने राख और अवशेष तालाब में डाल दिए।

Source: https://www.amarujala.com/delhi-ncr/ghaziabad/murder-of-woman-from-six-months-ago-solved-three-arrested-2026-06-09